Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दिल्ली: रोहिणी के निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद अब शुक्रुवार को रोहिणी के एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि सूचना के बाद स्कूल परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला और ये सूचना अफवाह निकली। 

एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह 10.57 बजे दिल्ली पुलिस को बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में फोन आया था। दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ डीएफएस कर्मियों ने स्कूल के पूरे परिसर की जांच की और तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।