Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

UP: औरैया हत्याकांड की आरोपी प्रगति यादव के परिवार ने कहा, पति की हत्या के लिए उसे फांसी दी जाए

उत्तर प्रदेश के औरैया में हत्या के आरोपी प्रगति यादव और बबलू यादव के परिवार के सदस्य चाहते हैं कि प्रगति के पति दिलीप यादव की हत्या के लिए दोनों को कड़ी सजा मिले। 22 साल की प्रगति यादव और उसके प्रेमी बबलू ने शादी के 15 दिन बाद दिलीप की हत्या के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर रामजी चौधरी को सुपारी दी।

बबलू की बहन ने कहा कि अगर अपराध में उसके शामिल होने का सबूत मिलता है तो उसे जेल भेज देना चाहिए। प्रगति के भाई आलोक चाहते हैं कि अपराध के लिए दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन की शादी भी 2019 में दिलीप यादव के परिवार में हुई थी।

औरैया के एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि पुलिस को पता चला है कि प्रगति शादी के बाद अपने ससुराल जाने पर दिलीप को जहर देने की योजना बना रही थी लेकिन उसने ये प्लान छोड़ दिया और इसके बजाय वो अपने प्रेमी बबलू के साथ पति की हत्या के लिए दूसरी साजिश रची।

दिलीप यादव 19 मार्च को खेत में गंभीर रूप से घायल मिला और तीन दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ये भी बताया कि प्रगति और बबलू ने दिलीप की हत्या के लिए चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी।