Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

वयानार बाजार में हुई चोरी मामले पर पुलिस को मिली कामयाबी

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के साप्ताहिक बाज़ार से लाखों के आभूषण की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुछ महीने पहले यह चोरी की घटना हुई थी। तभी से पुलिस चोरों के पीछे लगी थी। अब जाकर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 19 लाख के आभूषण और नकद बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि, व्यापारी राकेश जैन ने वयानार के साप्ताहिक बाज़ार में अपने सोने-चांदी की दुकान लगाई थी। बाज़ार ख़त्म होने के बाद व्यापारी सोने-चांदी की पेटियों को रख रहा था, तभी उन्हें पता चला की एक पेटी गायब है। इसके बाद व्यापारी राकेश जैन ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।