Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

चंपावत में लूट की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने टनकपुर से किया गिरफ्तार

चंपावत में बीते दिनों लूट की घटना का मामला सामने आया है। घर जा रहे व्यक्ति ने लाल रंग की गाड़ी से लिफ्ट ली। बाद में उसे जबरदस्ती वाहन चालक ने आगे ले जाकर उससे 13,000 की नकदी व अन्य सामान लूट लिया। वाहन चालक के साथ 2 और लोग भी लूट की घटना में शामिल थे।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने टीमों का गठन कर लुटेरों की खोज में लगा दिया। पुलिस द्वारा वाहन समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लूट की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चोरों ने चपावत निवासी से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। 
पुलिस की इस करवाही की क्षेत्रीय लोगों ने भी की काफी सराहना की है।