Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बची सिपाही की जान

Delhi: उत्तरी दिल्ली में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एक कथित शार्पशूटर को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, एक कांस्टेबल को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों व्यक्ति हाल में बाहरी दिल्ली स्थित एक जिम में हुई गोलीबारी और पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में एक व्यापारी पर हुए हमले में शामिल थे। जहां जबरन वसूली के लिए दोनों ने गोली चलाई थी। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के मादक पदार्थ रोधी दल को यह सूचना मिली थी कि संदिग्ध हिरनकी मोड़ के पास आएंगे।

सूत्रों ने बताया, "सूचना मिलने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में जाल बिछाया गया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।"

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में घायल हुए एक आरोपी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि उसके साथी को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए हैं।