Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बुधवार को सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ और संजय सिंह के पक्ष में नारे लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजय सिंह के घर पर छापा मारा था। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े कुछ और लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।

शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह के नाम का जिक्र किया था। इसमें कहा गया है कि बिचौलिए दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि वो सिंह से उनके रेस्तरां अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में एक पार्टी के दौरान मिला था।

चार्जशीट में कहा गया है कि 2020 में सिंह ने अरोड़ा से, रेस्तरां मालिकों के जरिए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए फंड जुटाने को कहा था। इसके बाद उसने 82 लाख रुपये का चेक दिया था। तमााम विवादों के बाद में नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उप-राज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया।