Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

देहरादून में फायरिंग में एक की मौत, दो घायल, पुलिस ने 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून में फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घटना देहरादून के रायपुर इलाके के डोभाल चौक पर हुई। 

पुलिस को डोभाल चौक पर गोलीबारी की सूचना मिली। फायरिंग में दो से तीन लोग घायल हुए हैं। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक और घायल घटनास्थल पर नहीं मिला। वो गोली लगने के बाद भाग गया।

गोली लगने के बाद तीन पीड़ितों में से एक नाले में मृत पाया गया। पुलिस ने तीन आरोपितों- प्रकाश, रामवीर और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।