Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

New Delhi: सीएम नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतक के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात  को हुई भगदड़ पर शोक जताया और जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। वे इस घटना में बिहार के लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं। उन्होंने (नीतीश) मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।’’ 

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना दिल दहला देने वाली है। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"