Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

वृंदावन में नवनिर्मित बीकानेर वाला शोरूम बना मौत का कुआं, तीन की मौत

मथुरा वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के पास बने नवनिर्मित बीकानेर वाला शोरूम में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। सीवर में काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता लग सकेगा। 

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जाता है कि देश के नामी गिरामी बीकानेर वाला का करीब दस दिन पहले शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया था। शनिवार की सुबह ठेकेदार योगेश के निर्देशन में कुछ मजदूर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर रहे थे। उसी दौरान शोरूम के अगले हिस्से में मौजूद टैंक में काम कर रहे तीन मजदूर हादसे का शिकार हो गए। तीनो मजदूर बेहोश होकर नीचे गिरे तो साथ में काम कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें आनन फानन में बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

साथी मजदूरों ने मृतकों की पहचान अमित गुप्ता पुत्र शिवानंद और प्रिंस पुत्र अवधेश गुप्ता के रूप में की है। जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक अमित और प्रिंस रिश्ते में चाचा भतीजा है। यहां बताते चलें कि उक्त शोरूम पर दस दिन पहले भी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसे शोरूम मालिक ने रसूख के बल पर दबा दिया था।

रिपोर्ट- अमित शर्मा