Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पहलगाम नरसंहार के विरोध में नीमा मेरठ ने निकाला कैंडल मार्च, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

मेरठ में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ-पूछकर किए गए निर्मम नरसंहार से आहत राष्ट्रीय इण्टीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( नीमा ) मेरठ ने मंगलवार सांय अपने कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित कर मृतकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात कमिश्नरी चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों के साहस हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई।

आपको बता दें नीमा मेरठ अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र ने इस जघन्य कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों की यह बर्बरता मानवता के खिलाफ है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, कम है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को समुचित सरकारी सुविधाएं, रोजगार और सुरक्षा प्रदान की जाए तथा आतंकियों को ऐसी सज़ा मिले कि भविष्य में कोई इस प्रकार की कायराना हरकत करने का साहस न कर सके।

जहां कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा में डॉ. यशपाल (सचिव), डॉ. अमरपाल, डॉ. सुव्रतो सेन (उपाध्यक्ष), डॉ. अखिलेश, डॉ. रहमान, डॉ. फरमान, डॉ. सुनील जैन, डॉ. पियूष शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. दानिश समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।