Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेरठ के खिवाई गांव में NIA दूसरी बार छापेमारी, देशविरोधी व्हाट्सएप ग्रुप की कर रही जांच

इससे पहले अक्टूबर में एनआईए और एटीएस ने संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामले में तीन युवकों से पूछताछ की थी। पांच घंटे की पूछताछ के बाद 22 वर्षीय महकार को हिरासत में लिया गया था।

जहां मंगलवार को एनआईए की टीम ने खिवाई चौकी पर फैजान से उसके व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर पूछताछ की। टीम महकार, मुस्तफा और फैजान के पाकिस्तान से संभावित संबंधों की जांच कर रही है। एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने में भी जुटी है।

वहीं खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास पाकिस्तान से संचालित व्हाट्सएप ग्रुप मिले थे। इन ग्रुप्स में देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी थी। एनआईए की इस कार्रवाई से गांव में सनसनी फैल गई है।