Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

मोबाइल और बाइक लूटने के लिए कत्ल, सहकर्मियों ने ही पीट-पीट कर हत्या की

मेरठ में फास्ट फूड सेंटर चलाने वाले शख्स की पहले पीट-पीट का हत्या की गई। फिर उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। आरोपी सड़क पर लाश छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अब दो दिन बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। 

दरअसल फास्ट फूड सेंटर के कर्मचारी मृतक के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नियत उसके मोबाइल और बाइक पर आ गई। मोबाइल और बाइक लूटने के इरादे से उन्होंने अपने ही साथी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है।

एसएसपी विपिन ताडा ने कंकरखेड़ा में सड़क पर ब्रूटल मर्डर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अधिकारियों की माने तो सचिन के सहयोगियों ने ही उसकी हत्या को अंजाम दिया है। हत्याकांड के मामले में मन्नू और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इनका पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। लेकिन उन्होंने खुद ही कबूल किया है की लूट के इरादे से उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है। जबकि बाइक पहले ही पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो शराब पार्टी के दौरान उन्होंने पहले ईट मार कर सचिन की हत्या करने की कोशिश की ।लेकिन जब वह नहीं मरा तो फिर उसके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया गया और फिर आग लगा दी। सड़क पर चिता बनाने की इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है ।जिसके चलते मेरठ पुलिस के एसएसपी विपिन ताडा ने टीम को ₹25000 का इनाम भी देने की घोषणा की है।