ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी ने मृतक का फ्लैट हत्याने व पैसे के लेन देन को लेकर पूरी प्लानिंग के साथ उसकी हथोड़े से पीट पीट कर हत्या कर दी।पुलिस ने 13 दिन बाद मृतक का शव जंगल से बरामद किया और आरोपी के कब्जे से आला कत्ल हथौड़ा, उसकी गाड़ी बरामद की। आरोपी ने दृश्यम फिल्म और कई वेब सीरीज देखकर हत्या की योजना बनाई थी।
दरसअल बीटा 2 थाना क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले अंकुश शर्मा का ऑफिस है,वह अचानक से 9 अगस्त को गायब हो गए। अब 13 दिन बाद अंकुश शर्मा की हत्या का ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सत्य के मामले में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल प्रवीण को गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि 9 अगस्त को प्रॉपर्टी का काम करने वाले अंकुश शर्मा के गायब होने की सूचना मिली। इस मामले में गुमशुदी दर्ज की गई और पुलिस अंकुश की तलाश में जुट गई। मामले की जांच करते हुए प्रवीण के बारे में पता चला की अंकुश ने अपना एक फ्लैट प्रवीण को बेचा था। जिसमें वह एक करोड़ 20 लाख रुपए में तय हुआ था। जिसको लेकर प्रवीण को 38 लाख रुपए टीम के रूप में देने थे लेकिन उसने केवल 8 लाख दिए। यह पूरा मामला 20 फरवरी 2024 का है। उसके बाद अंकुश पेमेंट मांग रहा था, फिर भी प्रवीण लगातार पेमेंट को लेकर आना-कानी करता रहा ,वही अंकुश ने जब प्रॉपर्टी की साइट पर जाकर अपने फ्लैट की कीमत लगाई तो उसकी कीमत काफी बढ़ चुकी थी जिसके बाद उसने प्रवीण से और ज्यादा पैसे देने की मांग की।
प्रवीण के पास पैसे की कमी थी और वह फ्लैट भी लेना चाहता था तो उसने उस फ्लैट को हथियाने की पूरी योजना बनाई। जिसके लिए उसने योजना बनाई कि वह अंकुश की हत्या कर देगा और उसके फ्लैट को इतने ही पैसों में हथिया लेगा। इसी योजना के तहत प्रवीण ने 9 अगस्त को अंकुश को अपने साथ अपनी गाड़ी में पैसे देने की बात कहकर बिठा लिया और उसको शराब पिलाई और उसके बाद अपनी सोसाइटी की पार्किंग में ले जाकर हथौड़े से उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी।
अंकुश की हत्या करने के बाद उसके शव को प्रवीण ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया और वह अपनी रोजाना की प्रक्रिया में लगातार लग रहा लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने प्रवीण के कब्जे से आला कत्ल हथोड़ा व उसकी गाड़ी भी बरामद कर ली है।
दृश्यम फिल्म और वेब सीरीज देखकर रची थी साजिश
आरोपी प्रवीण ने अंकुश को मारने की योजना एक हफ्ते पहले बनाई थी। जिसको लेकर उसने कई क्राइम वेब सीरीज और दृश्यम फिल्म को देखा और उसी के आधार पर उसने अपनी कहानी को तैयार किया। उसी प्लानिंग के तहत वह लगातार इस रोड मैप पर घूमता था, जहाँ उसे हत्या करनी थी और शव को ठिकाने लगाना है। इस योजना के तहत वह अपनी गाड़ी को उसी जगह पर रोजाना घूमता था, साथ ही शव को फेंकने वाली जगह पर जाकर लकड़ियां इकट्ठा करता था।
पुलिस ने खंगाले 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
इस हत्या के खुलासे के लिए कि चार टीमों को लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने कई सेक्टरों की सीसीटीवी फुटेज यानी करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मोबाइल फोन की लोकेशन को चेक किया गया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर इस हत्या का खुलासा किया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 13 दिन बाद मृतक अंकुश के शव को ग्रेटर नोएडा में ही एक जंगल से बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी प्रवीण 2004 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था ।फिलहाल वह गैर हाजिर चल रहा था, आरोपी मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है।