Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपित हुआ घायल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या और चोरी का आरोपित घायल हो गया। ये घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी। अधिकारी ने बताया, "कई सामानों से लदीबाइक को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद बाइक सवार खानपुर के जंगल की ओर मुड़ गया और जंगल में घुसते ही उसने पुलिस पर गोली चला दी।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।आरोपित की पहचान अलीगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो जेनरेटर और पीसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के पुर्जे चुराने वाले गैंग का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बाद में मुकदमे की धाराओं के तहत जेल भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।