Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

मेरी बहन-पत्नी को निशाना बना रहे मुनीर, इमरान का आरोप, बोले- देश इस समय 'आसिम कानून' के अधीन

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर बड़ा आरोप लगाया है, इमरान खान ने कहा है कि सेना प्रमुख अपने परिवार की महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, जनरल ने सभी नैतिकता को दफना दिया है और "डकैतों और बेवकूफों के गठबंधन" के तहत चीजों को चला रहे हैं।

खान ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सभी अत्याचार आसिम मुनीर के आदेश पर हो रहे हैं। हमारा देश इस समय 'आसिम कानून' के अधीन है। मुनीर ने सारी नैतिकता को ताक पर रख दिया है और 'डकैतों और बेवकूफों के गठबंधन' के तहत सब कुछ चला रहा है। इस नैतिक पतन का सबसे बड़ा सबूत यह है कि मेरे परिवार की महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।"

72 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान कई मामलों में दो साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। उनकी पार्टी का दावा है कि इमरान खान का अपराध सैन्य प्रतिष्ठान की ताकत को चुनौती देना था। इमरान खान ने मुनीर पर अपनी बहन अलीमा खान के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया।

खान ने कहा, "मेरी बहनों और मेरी पत्नी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अलीमा खान सिर्फ मेरा संदेश पहुंचाने के लिए आगे आती हैं। उनके खिलाफ चलाया जा रहा अभियान शर्मनाक है और देश पर थोपी गई सरकार की कायरता और भय को दिखाता है।"

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बेगम की राजनीति में कोई भूमिका नहीं है।