Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा के कोरापुट में नाबालिग से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के कोरापुट से क्राइम की शर्मनाक खबर है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। 

नाबालिग लड़की शनिवार रात ओडियापेन्था ग्राम पंचायत के अंतर्गत बिरिगुडा गांव में स्टेज प्रोग्राम देखने गई थी। जहां प्रोग्राम के बीच से 4 लड़के पीड़िता को सूनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। घटना का पता तब चला जब आज सुबह लक्ष्मीपुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। 

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छापेमारी करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी रायगडा जिले के टिकिरी तहसील के नकाटीगुडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि उचित जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।