Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

मेरठ में नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, घरवालों ने जताई अपहरण की आशंका

मेरठ के मुंडाली  थाना क्षेत्र से स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया। छात्रा के परिवार वालों ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि वह तीन दिन से लगातार छात्रा की बरामदगी को थाने के चक्कर काट रहे है लेकिन थाना पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी के दरबार में पहुंचकर छात्रा को बरामद करने की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

जहां मुंडाली का रहने वाला एक परिवार रहने वाला एक परिवार शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। परिवार ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी बृहस्पतिवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने गांव के ही रहने वाले मोहित ठाकुर नाम के युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि मोहित दबंग है और अवैध हथियार भी रखता है। पीड़िता ने बताया कि दबंग मोहित से उनका कुछ दिन पहले विवाद हो गया था इसी विवाद के चलते दबंग ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़िता को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।