Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई देश में पुलिस की गोली लगने से दो शातिर गोकश घायल हो गए, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से गोकशी के औजार भी बरामद किए गए हैं। 

बता दें कि पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में 2 बदमाश हैं का पीछा नौचंदी पुलिस कर रही हैं और वह परीक्षितगढ़ की तरफ आ रहे हैं, बदमाशों ने गाड़ी जई पुलिया से मोड़कर बंबा किनारे सोना और खजूरी को आने वाले मार्ग पर भगाने लगे, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परीक्षितगढ़, मय पुलिस बल के भी इस सूचना पर उसी दशा में जा रहे थे, सामने से दो गाड़ियों की लाइट आती हुई दिखाई दी।  

जिसमें एक प्राइवेट गाड़ी और दूसरी पुलिस गाड़ी थी, प्राइवेट गाड़ी के चालक के आगे व पीछे से पुलिस को देख हड़बड़ा कर गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और उसमें से दो बदमाश विपरीत दिशाओं में भागने लगे, जिनमें से एक का पीछा हमने किया तो उसने जान से मारने की नियत से पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जिस फायरिंग में बदमाशों से मुठभेड़ हुई और फायरिंग के बाद गिरफ्तार हुए।  

जहां दोनों बदमाशों के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर और एक-एक खोखा व एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक सुजुकी गाड़ी DL 8CP 5770 व पशु काटने के औजार, रस्सी,दवा की शीशी, सीरिंज बरामद हुई I घायल अभियुक्त को उपचार हेतु CHC परीक्षितगढ़ भिजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, पूछताछ में अभियुक्त ने गौकशी की घटना अपने साथी के साथ मिलकर करना कबूला है।

वही इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात में एक गाड़ी में बदमाशों के होने की सूचना पर नौचंदी थाना प्रभारी के द्वारा उनका पीछा किया गया और यह लोग परीक्षितगढ़ की तरह भागने लगे जहां निरीक्षक थाना परीक्षितगढ़ को इसकी सूचना दी गई इसके बाद दोनों बदमाश घिरने पर अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगे और पुलिस पर फायर किया इसमें पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए जिनकी पहचान काला उर्फ नवेद जो कस्बा फलावदा का रहने वाला है और दूसरा की पहचान मिनाज उर्फ छोटा के रूप में हुई है। 

जो थाना दौराला क्षेत्र का रहने वाला है, दोनों शातिर गोकाश हैं इनके ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, इनका उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है इनके पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं, गोकशी की घटना में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इन्होंने एक दिन पहले गोकशी की घटना की अंजाम दिया था, इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।