मथुरा के बरसाना क्षेत्र निवासी अपराधी पप्पी पुत्र रमेश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ हत्या की कोशिश सहित कई अपराधों में शामिल वांछित बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी।
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पप्पी घायल हो गया, जिस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। घायल अपराधी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। घायल अपराधी को इलाज के लिए बरसाना के अस्पताल भेजा गया।