Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

गाजियाबाद: पार्किंग विवाद में एक शख्स को गाड़ी से कुचला, मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को पार्किंग विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मेरठ के एक बाजार में पार्किंग को लेकर दो ग्रुपों में कथित तौर पर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि फ़ॉर्च्यूनर सवार पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के एक शख्स पर गाड़ी चढ़ा दी।

घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल है। युवक पर कार चढ़ाने वाले पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।