Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे     |   ईरान ने इजरायली जासूसी नेटवर्क में शामिल होने के आरोपी दो लोगों को फांसी दी     |   बेंगलुरु में कांग्रेस MLA और डीके शिवकुमार के करीबी एनए हैरिस के खिलाफ छापेमारी     |   ईरान: तेहरान में बिजली कटौती से कई इलाकों में दिक्कत, मोबाइल जनरेटर लगाए गए     |   सीजफायर के बाद भी ऑपरेशन जारी, लेबनान में 20 सैन्य ठिकाने स्थापित करेगा इजरायल     |  

UP: पुलिस एनकाउंटर में शराब तस्कर की मौत, RPF के दो जवानों की हत्या का था आरोप

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में यूपी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एनकाउंटर में बिहार के शराब तस्कर मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू की मौत हो गई। आरोपित पर आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का आरोप था। शराब तस्कर जाहिद उर्फ सोनू के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपित पर एक लाख रुपये का इनाम भी था। एटीएस के साथ मुठभेड़ में आरोपित बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

19/20 अगस्त की रात दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से रवाना होकर पटना की ओर जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस से आरपीएफ के दो जवान पटना ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। उस दौरान कुचामन रेलवे स्टेशन के आसपास शराब तस्करों ने ट्रेन की चेन खींची और शराब की तस्करी करने की कोशिश की। 

आरपीएफ जवान जावेद और प्रमोद ने विरोध करने पर उन्हें तस्करों ने ट्रेन से बाहर फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों का शव मिलने पर गहमर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरपीएफ जवानों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।उसके बाद पुलिस ने 50 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।