Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

Uttarakhand: हरिद्वार में युवक ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद की जान का बना दुश्मन

उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या कर ली। ई-रिक्शा ड्राइवर ऋषि कुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में अपनी जान दे दी। 

सर्किल ऑफिसर शिशुपाल सिंह ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि ऋषि कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ रह रहा था। वे ई-रिक्शा ड्राइवर था। हमें पता चला कि कल शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटनास्थल से पता चलता है कि दोनों के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।"