Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |   'यूक्रेन ने मरीटाइम ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया', रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा     |   दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |  

Shamli: पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, घर में ही दफनाए शव

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उनके शवों को अपने घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना 10 दिसंबर को कांधला पुलिस थाना इलाके के घारी दौलत गांव में हुई थी लेकिन इसका पता मंगलवार शाम को चला।

शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ तीन लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एन पी सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।’’

पुलिस के मुताबिक, फारुख ने सबसे पहले अपनी पत्नी ताहिरा को उस समय गोली मारी, जब वह घर पर चाय बना रही थी। जब उनकी बड़ी बेटी आफरीन (12) ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसे भी गोली मार दी गई। एसपी ने बताया कि छोटी बेटी शैरीन (5) जब मौके पर पहुंची तो बाद में उसका गला घोंट दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में घर के अंदर एक गड्ढा खोदा और अपराध को छिपाने के लिए शवों को उसमें दफना दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद हत्याओं का कारण बना।

इस बीच, घटना का पता चलने के बाद ताहिरा के परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और जब फारुख को पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था तो कथित तौर पर उस पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने बताया कि घारी दौलत गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।