Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

नोएडा में ‘रेंजर्स क्लब’ का बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, करोड़ों की ठगी करने वाले 3 डायरेक्टर गिरफ्तार

Noida: नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने “रेंजर्स क्लब” नाम की कंपनी चलाने वाले तीन आरोपियों को सेक्टर-32 स्थित एक मॉल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पर्यटन मंत्रालय के फर्जी आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, एमओयू दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई दिल्ली निवासी 32 वर्षीय इमरान खान, श्रावस्ती मूल निवासी व नोएडा निवासी 35 वर्षीय अभय कुमार और बलिया निवासी 38 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। तीनों खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते थे और आकर्षक टूर पैकेज का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ग्राहकों को पैकेज में दी जाने वाली सुविधाएं नहीं देते थे और इसी तरह कई लोगों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये कमाए।

जांच में सामने आया कि आरोपी “मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया” के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों का भरोसा जीतते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 फर्जी आई कार्ड, 180 नकली विजिटिंग कार्ड, 14 फर्जी मोहरें, 15 फर्जी एमओयू दस्तावेज, 3 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और 7100 रुपये नकद बरामद किए हैं।