Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

Haldwani violence: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, दंगा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल तैनात

Uttarakhand: रविवार सुबह हल्द्वानी में दंगा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसे को तोड़े जाने के बाद आठ फरवरी को हुए दंगों की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के शनिवार को आदेश दिए गए। हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन हिंसाग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में ये लागू रहेगा।

बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को एक अवैध मदरसे को तोड़े जाने को लेकर भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपित अब्दुल मलिक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद की है। पुलिस ने प्रभावित इलाकों में गश्त की और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें और स्कूल बंद रहे।

नैनीताल के  पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद मीणा ने कहा कि हिंसा के संबंध में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दंगाइयों की पहचान करने के लिए गुरुवार की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप की जांच की जा रही है।