Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

मेरठ के डायमंड कारोबारी से 3.50 करोड़ की लूट, ज्वैलर के स्टाफ ने ही रची थी साजिश

मेरठ के सराफा कारोबारी प्रियंक अग्रवाल के स्टाफ ने ही लूट की साजिश रच माल उड़ाया। इसके बाद सभी को बता दिया कि उनसे लूट हो गई और पुलिस को खबर कर दी। सहारनपुर के नांगल में गुरुवार देर रात प्रियंक अग्रवाल के स्टाफ से कार में बंदूक की नोंक पर 3.50 करोड़ की लूट हुई थी। मौके पर पुलिस सहित स्थानीय विधायक भी पहुंचे। देर रात ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। मामले में 5 लोगों को अरेस्ट किया है।

थाना नागल के अंतर्गत एक व्यक्ति सत्यम शर्मा द्वारा अपने मालिक जो मेरठ में डायमंड ज्वेलरी का काम करते हैं, के माध्यम से सूचना दी गई थी कि वो और उसके साथ एक ड्राइवर तरुण सैनी अंबाला से सहारनपुर होते हुए मेरठ जा रहे थे। उनके पास डायमंड की ज्वैलरी जो उनके मालिक अन्य सर्राफ को बेचने के लिए लेकर भेजते हैं, रास्ते में 4 अज्ञात बदमाशों द्वारा कार को रोककर लूट ली गई है। दोनो के हल्की चोट भी लगी हुई थी। कार के दोनो तरफ के शीशे टूटे हुए थे और आगे की तरफ भी डंडे से चोट के निशान कार पर थे। कार के कांच भी टूटे पुलिस टीम द्वारा दोनों के बयानों में विरोधाभास था। सख्ती से पूछने पर दोनों ने खुद घटना करना बताया। डायमंड ज्वैलरी वाला बैग अपने साले को जो मेरठ में रहता है, उसके पास होना बताया है। पुलिस ने तीनों को वहीं हिरासत में ले लिया। घटना में सत्यम शर्मा सराफ कर्मचारी, तरुण सैनी ड्राइवर, हिमांशु उर्फ डिंपी, प्रिंस, करमपाल शामिल रहे।