Breaking News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग पर एक्शन, आरोपी प्रदीप कुमार आगरा से अरेस्ट     |   संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आज BJP का पूरे देश में प्रोटेस्ट     |   लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में दो इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज     |   सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर की बात     |   महिला आरक्षण संशोधन बिल: लखनऊ में BJP का प्रदर्शन, अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा     |  

कुंडा पुलिस की फरार बदमाश के साथ मुठभेड़

जनपद उधम सिंह नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को घायल कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है जिसमे पहला बदमाश दिलशाद पुलिस मुठभेड़ में जसपुर से दबोचा गया तो वंही देर रात दूसरा फरार बदमाश साजिद उर्फ कल्लन को कुंडा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है.

बीती रात्रि में पुलिस के साथ दो बदमाशों की हुई मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया था तो वहीं उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। देर रात कुंडा थाना क्षेत्र के बेंतवाला गांव के पास दूसरे बदमाश की अपने दोस्त के साथ कहीं जाने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की इस दौरान अपने आप को पुलिस से घिरा देख दूसरा बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी इसके बाद पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई जो बदमाश को लगी जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस घायल बदमाश को काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा तुरंत काशीपुर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।

एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में बदमाश के ऊपर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, किडनैपिंग के अनेक मुकदमे यूपी में दर्ज हैं। घटना के बाद जिले की मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए है।