Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी किशोरीलाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

मेरठ जनपद के जानीखुर्द में किशोरीलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार करके पूरा मामला साफ कर दिया। किशोरीलाल की हत्या भाड़े के शूटर ने की थी। उसने इसके लिए बाकायदा एक लाख रुपए की सुपारी ली। हालांकि इस हत्याकांड का मुख्यारोपी अभी फरार है।

आपको बता दें इस हत्याकांड में जानी थाना इलाके में रहने वाले मुख्य आरोपी गुलशन के भाई की कुछ दिनों पहले हत्या हो गई थी। उस मामले में किशोरीलाल जेल में बंद था। किशोरी लाल दस दिनों पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। 

उधर आरोपी गुलशन अपने भाई की हत्या के बाद प्रतिशोध की आग में जल रहा था। जब उसे पता चला कि किशोरी जेल से बाहर आ गया है उसने तभी तय कर लिया था कि किशोरी को ठिकाने लगाना है। उसकी हत्या की योजना बनाई और भाड़े के शूटर को हायर किया और एक लाख रुपये की सुपारी दे डाली। हत्या से पहले किशोरी की पूरी तरह से रेकी की गई। रेकी के आधार पर शूटर ने किशोरीलाल की उस वक़्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वो सुबह सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रहा था। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर इसमें नामजद मुकदमा दर्ज किया और कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने गुलशन नाम के भाड़े के शूटर को गिरफ्तार किया। जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हो गया। शूटर ने बताया कि ये हत्या मृतक किशोरी के पड़ोसी ने गुलशन ने ही रंजिश के चलते कराई है। जिसकी एवज में उसे एक लाख रुपये मिलने तय हुए थे। सुपारी किलर और मुख्य आरोपी दोनों के नाम गुलशन हैं। पुलिस ने आरोपी शूटर के पास से पिस्टल, कारतूस और इस घटना में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है। हालाँकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड गुलशन (सुपारी देने वाला) अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।