मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में दिनदहाड़े जल निगम के जेई की बेटी को किडनैप किया गया। आरोपी सात साल की बच्ची को घर के बाहर से अपहरण कर ले गया। बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। जैसे ही बच्ची घर के पास पहुंची तभी आरोपी ने उसे घर के बाहर से किडनैप कर लिया।
आपको बता दे पूरी वारदात में किडनैपर्स ने पहले घर के बाहर से बच्ची को उठाया। इसके बाद उसके पिता को फोन कर फिरौती मांगी। हालांकि किडनैपर्स ने पिता महबूब को यह नही बताया कि उन्हें फिरौती में कितनी रकम चाहिए। लेकिन वो बार-बार कहते रहे कि रकम बताएंगे और जगह बताएंगे वहां अपने ड्राइवर के साथ रकम भेज देना। पिता ने पूरी घटना पुलिस को बताई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी। सीसीटीवी चैक कर बच्ची और किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी। तभी थोड़ी देर बाद बच्ची खुद ही घर वापस आ गई। पुलिस बच्ची से पूछताछ कर रही है।
जहां कार में कुछ लोग आए और बच्ची को उठाकर कार में जबरन बैठाकर ले गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने पहले स्कूल में फोन किया। पता चला बच्ची तो घर से जा चुकी है। जब घरवालों ने सीसीटीवी चैक किया तो पूरी वारदात का पता चला है। सूचना पर थाना पुलिस और एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंचे। 2 घंटे बाद किडनैपर्स खुद ही बच्ची को छोड़ गए और बच्ची घर आ गई। अब पुलिस बच्ची से पूरी घटना की पूछताछ कर रही है।
मीडिया से बात करते हुए पिता महबूब ने बताया कि साइट से फ्री होकर खाना खा रहे थे। तभी किसी ने कॉल किया कि तुम देख लो तुम्हारी बेटी को मैंने उठा लिया है। उसके बाद उसने दूसरे आदमी को फोन दिया। जिसने कहा कि मैं बेटी को ले जा रहा हूं, मुझे फिरौती चाहिए कब चाहिए, कितनी चाहिए वो मैं बता दूंगा। दोबारा कॉल आया कि ड्राइवर को भेजना पैसे लेकर, उसे कितने पैसे चाहिए था ये नहीं बताया। उसने मुझे धमकाया अगर किसी को बताया तो बच्ची को मार देंगे। इसके बाद मैं एसएसपी दफ्तर गया जहां एसपी देहात मुझे मिले पुलिस को मैंने सारा मामला बताया, तो पुलिस ने कहा आपको पूरा सहयोग मिला। किडनैपर्स ने पैसे नहीं बताए लेकिन धमकाया कि बेटी को मार दूंगा, एक घंटे बाद कॉल करके रकम और पता बताऊंगा। इसके बाद उनका कॉल नहीं आया। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई।
वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक जेई हैं महबूब उनकी बेटी स्कूल से लौटी तो किसी व्यक्ति द्वारा अपहरण की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी चैक किए और नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद खुद अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़कर भाग गए। 4 टीमें लगाकर उन किडनैपर्स की तलाश की जा रही है। परिजनों के पास एक फेक कॉल आई थी जिसमें उनसे बच्ची को छोड़ने के नाम पर पैसे मांगे गए थे। पूरे इलाके की नाकाबंदी की गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी भी जांच की जा रही है।