Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

Meerut: बच्चे की चाहत में शादीशुदा युवक ने बनाए दूसरी महिला से संबंध, 2 साल बाद घर से निकाला

मेरठ के मवाना थाने पर आई एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक उसकी पत्नी ने उससे बच्चा पैदा करने का सौदा किया था। 2 साल से उक्त युवक पीड़िता का इस्तेमाल करता रहा। अब उसे घर से निकाल दिया है। जहां थाने पहुंची महिला ने रोते हुए पुलिस को अपनी बात बताई। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो यहीं थाने में अपने बच्चों के साथ आग लगाकर जिंदा जल जाएगी।

तीन बच्चों को लेकर थाने पहुंची महिला
हापुड़ निवासी महिला ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। महिला अपने साथ 3 बच्चों को लेकर आई है। एक बच्चा उसकी गोद में था। महिला ने कहा कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हयात अस्पताल में हुई थी। जहां महिला काम करती थी। तभी दोनों की मुलाकात हुई। उक्त युवक भी शादीशुदा था। महिला भी विवाहित है। युवक ने महिला से कहा कि उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा। उसे बच्चा चाहिए। अगर तुम मेरे साथ रहकर बच्चा करो वो बच्चा मुझे दे देना। महिला ने कहा कि युवक और उसकी पत्नी ने मुझसे बच्चा लेकर मुझे जिंदगीभर मेरे बच्चों के साथ अपने पास रखने का वादा किया था।

जिसके बाद महिला का आरोप है कि पंचायत में प्रधान के सामने मेरे और उस युवक उसकी पत्नी के बीच करारनामा हुआ। जिसका कागज भी बना हुआ है। जिस पर पंचायत ने मोहर लगाई थी। महिला ने कहा कि उसको अपने पति से पहले से दो बच्चे हैं। वो तीसरा बच्चा नहीं चाहती थी। लेकिन इस युवक ने बच्चा मांगा तो वो राजी हो गई। पिछले 3 साल से महिला इस युवक के साथ संबंध में है।

नेटवर्क 10 न्यूज़ से बात करते हुए महिला ने कहा कि वो अपना घर छोड़कर इस युवक के घर आई ताकि उसे बच्चा दे सके। इसके कारण महिला के माता, पिता और पति ने भी उसे छोड़ दिया। पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने कहा कि उक्त युवक से उसे एक बच्चा हुआ। 2 साल से वो युवक महिला, उसके तीनों बच्चों को अपने साथ रख रहा है। लेकिन अब उसकी पत्नी और वो युवक महिला उसके दोनों बच्चों को रखने को तैयार नहीं है।

वहीं महिला का आरोप है कि बिना शादी के इन पति, पत्नी ने मुझे मेरे तीनों बच्चों को जिंदगी भर अपने साथ रखने हमारी देखभाल करने का वादा किया था। उसके कागज भी हैं। लेकिन अब जब मुझसे बच्चा मिल गया तो मुझे छोड़ दिया। मुझे रख नहीं रहे। महिला ने कहा वो कहां जाए। उसके पास कोई छत, घर नहीं है। मायके और ससुराल में यहां तक की पति भी उसे रखने को राजी नहीं है। महिला ने कहा कि पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो अपने बच्चों के साथ यहीं थाने पर आग लगाकर जिंदा जलकर अपनी जान दे देगी। बच्चों को भी जिंदा जला देगी।