Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

UP: बेटी की आत्महत्या के बाद मायकेवालों ने ससुराल में लगाई आग, सास-ससुर की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मुट्ठी गंज इलाके में सोमवार रात कथित तौर पर घर में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र केसरवानी और शोभा देवी के रूप में हुई है। केसरवानी परिवार की बहू अंशिका केसरवानी के आत्महत्या करने के बाद लड़की के घर वालों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी।

हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चला है। अंशिका केसरवानी ने सोमवार शाम अपने ससुराल में उस समय आत्महत्या कर ली जब उसका पति घर में नहीं था। खबर सुनकर अंशिका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे और विवाद के बाद घर में आग लगा दी।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जलते हुए घर से पांच लोगों को बचाया। दमकल विभाग के आग पर काबू पाने के बाद घर से दो शव बरामद किए गए। 

लोगों ने कहा कि दंपती खुशहाल जोड़ी थी और वे जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।