Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

मेरठ में पत्नी देती है नशे की दवाई, पीड़ित पति ने 112 नंबर पर कॉल कर बुलाई पुलिस

मेरठ में पति ने अपनी पत्नी पर खुद को नशे की दवाई देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति बृहस्पतिवार को कचहरी में तलाक की अर्जी लगाने पत्नी के पास पहुंचा। वहां पत्नी तलाक के आवेदन से मुकर गई। इसके बाद पति ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर वापस घर भेज दिया। 

आपको बता दें जम्मू की रहने वाली सुरजीत कौर की शादी आठ साल पहले हरविंदर के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटी है। पति हरविंदर ने बताया कि पत्नी पिछले 9 महीने से मायके में जाकर जम्मू रह रही है। वो मुझे मारती, पीटती है। नशे की दवा देती है। कहती है मैं नामर्द हूं, कुछ कमाकर नहीं लाता। इसलिए वो मेरे साथ नहीं रहेगी।

नेटवर्क 10 न्यूज से बात करते हुए पति ने कहा कि जब आए दिन झगड़ा बढ़ने लगा तो उसने भी पत्नी से कह दिया कि वो भी तलाक लेगा। दोनों आपस मे तलाक की बात पर राजी हो गए। बृहस्पतिवार को जब दोनों पति, पत्नी कचहरी में तलाक के लिए पहुंचे तो वहां पत्नी ने कागजों पर साइन करने से इंकार कर दिया। पति का आरोप है कि पत्नी ने कहा कि वो खर्चा लेगी लेकिन तलाक नहीं देगी। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई।

वहीं पत्नी सुरजीत कौर का आरोप है कि उसने आज तक पति की सेवा ही की है। कभी उसे मारापीटा नहीं है। सुरजीत ने कहा कि पति की बड़ी बहन यानि ननद हमारे घर को तोड़ रही है। कहा कि पति को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। लेकिन मेरी ननद मुझपर आरोप लगाती है कि मैं पति को जान से मारना चाहती हूं। उसे नशे की दवाएं देती हूं।

जिसके बाद सुरजीत ने आगे कहा कि पति पूरी तरह अपनी बहन के कहने में रहता है। घर में कुछ पैसे नहीं देता। कोई काम नहीं करता, जिससे घर चल सके। जब मैं राशन लाने को कहती हूं तो झगड़ता है। आगे कहा कि हमारा घर जम्मू में हैं हम वहां जाना चाहते हैं लेकिन पति वहां नहीं जा रहा। कहती है पिछले कुछ दिनों से मैं अपने मायके गई थी पीछे से पति को मिर्गी के दौरे पड़ने लगी। मैं अपने मायके जम्मू जाकर रहना चाहती हूं लेकिन ननद जाने नहीं देती। हमारे जमीन के कागजात भी ननद ने रखे हुए हैं।