Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेरठ में गोकशों ने हाथ उठाकर किया सरेंडर, बोले- अब गलती नहीं होगी

मेरठ में पुलिस के खौफ से गोकश अब खुद ही सरेंडर करने आ रहे हैं। मंगलवार को मवाना क्षेत्र के 2 गोकशों ने थाने में आकर सरेंडर कर दिया। दोनों गोकश पुलिस के सामने थाने पहुंचकर बोले कि तब मुझसे गलती हो गई थी, दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। गोकश का पोस्टर लेकर ये दोनों गोकश थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

आपको बता दे थाना मवाना क्षेत्र के गोकश अपराधी जो पूर्व में जेल जा चुके हैं उन्होंने आज थाने में सरेंडर कर दिया। गुल्लू उर्फ गुलफाम पुत्र सत्तार निवासी तेलियों वाला कुआं कस्बा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी शहजाद पुत्र राहिल अटौरा रोड मोहल्ला कल्याण सिंह कस्बे का रहने वाला है। दोनों ही थाने में गोकश का पर्चा हाथ में लेकर पहुंचे दोनों ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए कहा कि हमसे पिछले सालों में गलती हुई है। अब हम ऐसा नहीं करेंगे। अल्लाह कसम खाते हुए दोनों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसा अपराध न करने की शपथ ली।

नेटवर्क 10 की खबर के बाद सस्पेँड हुई थी चौकी
बता दें कि गोकशों के खिलाफ मेरठ पुलिस का मुठभेड़ अभियान लगातार जारी है। सोमवार देर रात ही पुलिस ने 2 गोकशों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। इससे पहले भी सूरजकुंड के मोहनपुरी नाले में मिले गोवंशों के अवशेष मामले के बाद पुलिस ने 2 गोकशों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया था। इस मामले में एसएसपी ने पूरी चौकी को ही सस्पेंड कर दिया था।