Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मेरठ में असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति पर पोती कालिख, ग्रामीणों ने किया हंगामा

मेरठ में असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति पर कालिख पोत दी। माहौल बिगाड़ने के लिए किसी ने पूरी मूर्ति पर कालिख रंग दी। इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में यह कृत्य किया गया। सुबह लोगों ने जब देखा तो गुस्सा भड़क गया। मूर्ति पर काला रंग देखकर ग्रामीण भड़क गए। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया है। ग्रामीण सीसीटीवी से जांच कर रहे हैं।

आपको बता दे मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि वो खुद ही आसपास के इलाके की सीसीटीवी चैक करेंगे। किसने हमारे देवता की मूर्ति पर काला रंग पोतकर अपमान किया है। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

हनुमान जी की मूर्ति पर पोती कालिख पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि ये कृत्य किसने किया है उसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर उन्हें शांत कराया है।