Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

मेरठ: बहन से छेड़छाड़ करने पर युवक की हत्या, शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

मेरठ के जाहिदपुर में बहन से छेड़खानी करने वाले की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक साजिद अल्वी गांव के साजिद अंसारी की बहन से छेड़छाड़ करता था। साजिद अंसारी ने दोस्त आफताब के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मिल्लत रेजीडेंसी के पास तीनों ने साथ में शराब पी। नशे में होने पर साजिद अंसारी ने साजिद अल्वी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह हत्यारोपी साजिद अंसारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है।

आपको बता दे साजिद अल्वी की हत्या की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। उन्होंने साजिद अंसारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। लोहियानगर पुलिस ने साजिद अल्वी की तलाश शुरू कर दी। जानकारी में आया कि वह बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास आने वाला है। बुधवार सुबह पुलिस टीम जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग करने लगी। शॉपिक्स मॉल की तरफ से एक लाल रंग की बाइक पर दो युवक आए, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक मोड़कर गांव ततीना की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते बदमाशों का पीछा किया तो बाइक ततीना मोड़ पर फिसल कर गिर गई। मुठभेड़ में क गोली बदमाश साजिद के पैर में जा लगी। उसका साथी फरार हो गया।

जहां पुलिस का कहना है कि साजिद अंसारी ने बताया कि साजिद अल्वी उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था। इसके चलते साजिद अंसारी ने दोस्त आफताब के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। साजिद अल्वी को मंगलवार रात 10 बजे घर से बुलाया और मिल्लत रेजीडेंसी के पास होटल पर बैठकर शराब पी। साजिद अल्वी जब नशे में हो गया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साजिद अंसारी के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की गई है। साजिद मजदूरी करता था। चार भाइयों में सबसे छोटा था। साजिद की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को लोहियानगर के जाहिदपुर में हत्या की सूचना मिली थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पता चला कि साजिद ने हत्या की है शव को पंचनामा कर मोर्चरी भेज दिया। रात में जुर्रानपुर फाटक के पास आरोपी साजिद की पुलिस से मुठभेड़ हुई है, दूसरा आरोपी साजिद का अपना दोस्त आफताब मौके से फरार हो गया। साजिद को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।