Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

UP: मुरादाबाद में मस्जिद के इमाम की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भैंसिया गांव में मस्जिद के इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मौलाना अकरम को मस्जिद से बाहर बुलाया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

मुरादाबाद के एसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि "सुबह पुलिस को सूचना मिली कि यहां भैंसिया गांव में एक मौलाना अकरम की घर के बगल में ही खंडहर जैसा मकान बना है, वहां पर किसी ने गोली मारी है। मौके पर जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी हम लोग छानबीन कर रहे हैं। आज सुबह ये नमाज कराने भी नहीं गए थे। तो रात में किसी के बुलाने पर ही शायद से बाहर आए होंगे और रात में ही ये घटना हुई होगी। हम इसमें छानबीन कर रहे हैं जल्दी ही घटना में खुलासा किया जाएगा।" शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।