Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

देहरादून: IG गढ़वाल का सख्त रुख, ड्रग्स और यातायात पर विशेष अभियान के निर्देश

गढ़वाल रेंज के नव नियुक्त IG राजीव स्वरूप ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रेंज के सभी SP और SSP जुड़े रहे। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर गहन चर्चा हुई। IG ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि ड्रग्स के मामलों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त की जाए। साथ ही, पुलिसकर्मियों को एंटी-ड्रग ड्राइव के तहत विशेष अभियान चलाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुधारने पर जोर देते हुए IG ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा। नाबालिगों के मामलों में उनके अभिभावकों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। IG ने यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी और पुलिस अधिकारियों को जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा।