Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

तुझे काट के ड्रम में भर दूंगी, रामपुर में प्रेमी के चक्कर मे पत्नी ने पति को धमकाया

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या की नए-नए किससे सुर्खियां बटोर रहे हैं। खासकर एक पति की हत्या कर उसके टुकड़े नीले ड्रम में रखने की घटना ने मीडिया में काफी सुर्खियों बटोरी हैं। इस घटना के बाद नीला ड्रम पतियों को धमकाने का एक हथियार बन गया है। ऐसे ही घटना हुई रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में जहां प्रेमी से बात करने से रोकने पर एक पत्नी ने अपने पति को धमकी दे डाली और धमकी भी यह कि उसे काट कर नीले ड्रम में भर देगी। धमकी से डरा सहमा पति खौफ में है और थाना शाहबाद पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी से जान बचाने और सुरक्षा की गुहार लगा रह है।

इस विषय पर पीड़ित प्रेमपाल ने बताया, मैं शाहबाद तहसील के भीतरगांव का रहने वाला हूं मैं अपनी बीवी से बहुत ज्यादा परेशान हूं मेरी बीवी बंटी से बात करती है मैं कहता हूं कि उससे बात मत कर वह फिर मुझसे कहती है की रोक लेगा तू मैं तो बात करूंगी। अगर मैं मना करता हूं तो मुझसे कहती है जैसे वह कटा था वैसे ही तुझे भी काट कर डाल दूंगी। दो-तीन बार जब मैंने मना करा तो उसने मुझे दवाई खाकर मरने की धमकी भी दी और कह रही है कि तुझे भी मार दूंगी। मैं घर पर रहता नहीं हूं वह बंटी से बातें करती है रात में पता नहीं कब तक बात करती है मैं जब काम से आता हूं और फिर लेट जाता हूं दिन में मुझे पता नहीं की बात करती है या नहीं। एक बार जब मैंने बात करते हुए देखा तो उसका मोबाइल तोड़ दिया और कह रही है कि मोबाइल तुझसे ले लूंगी और मुझे उल्टा सीधा बोलने लगी। 

अब मैंने मिलक थाने में तहरीर दी है मैंने कहा कि मुझे बचा लो सर मेरी बीवी गायत्री से मैं बहुत परेशान हूं वह मुझे जान से मारने की धमकी देती है और कहती है जैसे वह कटा था वैसे ही तुझे काट के ड्रम में चिनवा दूंगी, और कह रही थी है मैं तुमसे नहीं रुकूंगी बात करने से मैं उससे बात करूंगी। 

प्रेमपाल ने पुलिस से इन्साफ की गुहार लगाते हुए साढ़ू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है जांच के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।