Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

बदायूं डबल मर्डर केस: मैंने कुछ नहीं किया, बरेली में सरेंडर करने के बाद बोला आरोपित जावेद

UP: बदायूं दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपित जावेद ने गुरुवार को बरेली में सरेंडर कर दिया है। उसके बाद पुलिस उसे बदायूं ले आई है। साजिद और उसके भाई जावेद ने मंगलवार को बदायूं की बाबा कॉलोनी में कथित तौर पर घर में घुसकर दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। दोनों सगे भाई थे। हमले में इनका तीसरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ था, लेकिन वो किसी तरह से बच निकला।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपित साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि जावेद फरार हो गया था। बता दें कि आरोपित ने हाल ही में नाई की दुकान खोली थी। वो मंगलवार देर शाम को एक घर में घुसा और तीन भाइयों,12 साल के आयुष, आठ साल के अहान उर्फ हनी और 10 साल के युवराज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

आयुष और अहान की मौत हो गई थी। युवराज गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित साजिद की दुकान में आग लगा दी थी। लोगों ने आसपास की कुछ दुकानों को भी निशाना बनाया था।