पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में हनी ट्रैप का गोरख धंधा चल रहा है। मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कियों का नाम बता कर धन कुबेरों को सेक्स के लिए ऑफर देती हैं। उसके बाद उन्हें ओयो होटल ले जाती हैं। सेक्स के बाद सड़क पर खुद को पीड़िता बताकर अपहरण करवाती हैं और फिर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो जाता है। कुछ यही कहानी पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में चल रही है। इतना ही नहीं जो ब्लैकमेलिंग में नहीं फसता तो उसे रेप का मुकदमा लिखवाने की धमकी भी दी जाती है। अपनी इज्जत की खातिर अधिकतर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस हनीट्रैप गैंग का उस समय पर्दाफाश हो गया। जब एक धन कुबेर सेक्स के बाद ब्लैकमेलिंग के झांसे में नहीं फंसा तो यह गैंग उसे लेकर थाने पहुंच गया और रेप का मुकदमा लिखवाने की कोशिश की। लेकिन पुलिसिया जांच में हकीकत पर से पर्दा उठ गया और दो महिलाओं में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल यह पूरी घटना मेरठ के थाना परतापुर की है। जहां पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश कर दिया। इस गैंग के तार दिल्ली और नोएडा से जुड़े हैं। गैंग मेंबर्स के मोबाइल में लड़कियों के कई दर्जन फोटोज मिले हैं। यह वही लड़कियां हैं जो सेक्स के लिए धन कुबेरों के आगे परोसी जाती हैं। लेकिन मर्जी से सेक्स के बाद क्राइम की स्टोरी यही से शुरू होती है।
मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में होटल ब्लूबेल्स में शालू शर्मा बनकर एक मुस्लिम लड़की एक युवक को लेकर पहुंची। पुलिस अधिकारियों की माने तो लड़की ने ही अपना हिंदू नाम बता कर लड़के को सेक्स का ऑफर दिया और फिर उसे होटल लेकर पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच सेक्स हुआ बाकायदा इसके लिए मोटी कीमत भी अदा की गई। और फिर होटल से बाहर निकलते ही गैंग के अन्य मेंबरों ने खुद को लड़की का रिश्तेदार बताते हुए युवक को पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर सड़क पर धमकाने लगे। सेक्स करने आए युवक से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। लेकिन जब उसने फिरौती देने से इनकार कर दिया तो फिर उसे थाने ले जाकर रेप का मुकदमा लिखवाने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं गैंग मेंबर उसे थाने लेकर पहुंच गए। लेकिन पीड़ित फिर भी नहीं टूटा।
पुलिस पूछताछ के दौरान हकीकत पर से पर्दा उठ गया और पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के मोबाइल से लड़कियों के दर्जनों फोटो मिले हैं। इस गैंग के तार दिल्ली और नोएडा से जुड़े हैं। जो सेक्स रैकेट का धंधा चलाते हैं। गैंग में ज्यादातर लड़के लड़कियां मुस्लिम है जो अपना हिंदू नाम बता कर धंधा चलाते हैं। उनके पास से कुछ फर्जी आईडी कार्ड भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है पुलिस अधिकारियों की माने तो इस गैंग ने कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कई युवक भी इन लोगों के टारगेट पर थे। जो शिकार होने से पहले ही बच गए। फिलहाल आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।