Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मेरठ: स्विमिंग पूल नहाने गए हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते उठाया कदम

मेरठ में एक स्विमिंग पूल पर बच्चों के साथ नहाने गए पिता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जहां यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई और पिता के गोली लगने के बाद बच्चे भी रोने लगे, सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी ने मृतक की कनपटी के पास गोली मारी और गोली लगते ही मृतक जमीन पर गिर पड़ा। घटना मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के पिता ने आरोपियों को नामजत करते हुए तहरीर दी है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

दरअसल मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी अमीर अहमद का बेटा अरशद (32) कपड़े का काम करता है। मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे वह अपने साले आहद और बेटे उमर फारूक (12) और बेटी कुलसुम (10) के साथ मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक के पास स्विमिंग पूल में नहाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से कहा सुनी हो गई। इसी बीच बचाव के दौरान एक युवक ने अवैध तमंचा निकाला और अरशद के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अरशद जमीन पर गिर गया और आरोपी भाग निकले।

गोली मारने की घटना से स्वीमिंग पूल पर हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे। पिता को जमीन पर गिरता देख पास ही कपड़े बदल रहे बच्चे दौड़कर वहां पहुंचे और खून निकलता देख जोर जोर से चिल्लाने लगे। स्वीमिंग पूल पर मौजूद लोग अरशद को उठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित दिया। 
 
आरोपी मृतक के मोहल्ले के ही रहने वाला युवक बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया और पुलिस अभी आरोपी की तलाश में जुटी है। 

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना लोहिया नगर पुलिस को कल सूचना मिली थी के एक स्विमिंग पूल पर कुछ व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसकी अस्पताल में ले जाया गया और डॉक्टरों ने वहां उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अरशद नामक युवक के रूप में हुई यह भी हिस्ट्रीशीटर है और इस पर 18 से ज्यादा मुकदमे है। पता चला है कि इस की इमरान नाम के युवक से मुकदमे बाजी चल रही है जो की जैदी फॉर्म का ही रहने वाला है। कल रात यह अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल नहाने गया था और वहां पर कुछ आपस में कहा सुनी हुई है इसको गोली मार दी गई। सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसमें टीम लगाई गई है जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा