Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

6 दिसंबर को लेकर मेरठ जोन में हाई अलर्ट, जोन और सेक्टर में बांटा गया शहर

मेरठ जोन में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। 6 दिसंबर ब्लैक डे होने के कारण आज पूरे जोन में अलर्ट किया गया है। सभी जनपदों में पुलिस, प्रशासन को मुस्तैदी बरतने को कहा गया है। संभल में हुई हिंसा के बाद आज दूसरा जुमा है। मेरठ वेस्ट यूपी के संवेदनशील जिलों में शामिल है। इसलिए पूरे जोन में अलर्ट घोषित किया गया है। सेक्टर और जोन में शहर को बांटा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर खासतौर से नजर रखी जा रही है।

जहां जोन के सभी जनपदों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सड़कों पर पुलिसबल तैनात किया गया है। एडीजी स्वयं शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था देखने निकलेंगे। दोपहर 1 बजे से 3:00 तक बजे तक जुम्मे की नमाज होगी। इसको लेकर पहले ही धर्मगुरुओं के साथ पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए बैठक कर अपील की है। वहीं भाजपाई आज बाबा आंबेडकर की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर शौर्य दिवस मनाएंगे। 

आपको बता दे जनपद में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई। डीआइजी ने चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही साइबर अपराधियों की धरपकड़ को काम किया जाए। सड़क पर रंगबाजी कदापि बर्दाश्त नहीं होगी। उसके लिए सभी सीओ को दिशा निर्देश जारी कर दिए। डीआइजी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार की सुबह पांच कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे के साथ औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। उसके बाद धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के आदेश दिए। दस बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी कार्यशैली को बयां कर दिया। शाम को सीओ और थाना प्रभारियों के संग बैठक की। डीआइजी ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए हैं।

मीडिया से बात करते हुए एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन के लिए तीन तरह की संवेदनशीलता है। बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर कलंक दिवस, बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस और शौर्य दिवस है। जोन के सभी 7 जिलों में तीनों तरह के कार्यक्रम होना है। सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। संभल की घटना के बाद जुमे की आज नमाज है उसे शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई है। जोन, सेक्टर स्कीम लागू की गई है। बाबा साहेब अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के चलते सभी जिलों में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुलिस फोर्स डिप्लॉय किया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।