Breaking News

US ने ईरानी जहाज को जब्त करने से सीजफायर खतरे में, ईरान ने वार्ता से इनकार किया     |   कांग्रेस कल 29 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, महिला आरक्षण-परिसीमन पर सरकार को घेरेगी     |   अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 सीनियर अधिकारियों को CBI ने अरेस्ट किया     |   अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी लेफ्टिनेंट कमांडर की 50 दिन बाद DNA टेस्टिंग से पहचान     |   हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |  

मेरठ हवाईपट्‌टी पर हेलिकॉप्टर में तोड़फोड़, एविएशन कंपनी के पायलट ने पुलिस से की शिकायत

मेरठ की परतापुर हवाईपट्‌टी से दिनदहाड़े हेलिकॉप्टर में तोड़फोड़ कर उसे खोला गया। इतना ही नहीं हवाईपट्‌टी की सुरक्षा में सेंधमारी की गई है। पूरे मामले में एविएशन कंपनी के पायलट का आरोप है कि उसके सामने कुछ असामाजिक तत्व एयरस्ट्रिप एरिया में अंदर घुसे। पायलेट सहित अन्य लोगों को वहां धमकाया। वहां खड़े हेलिकॉप्टर को खोलने लगे और मुझे पीटा। पीड़ित  पायलट बुधवार को कप्तान ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा। पायलट की शिकायत पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ ब्रहमपुरी को दी है और जल्द रिपोर्ट मांगी है। 

आपको बता दे सर्विएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर वीटी टीबीबी को कुछ लोगों ने हवाई पट्टी में घुसकर क्षतविक्षत कर दिया। हेलिकॉप्टर के पायलट कैप्टन रविंदर सिंह पीआईसी ऑफ हेलिकॉप्टर वीटी टीबीबी मंगलवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। कैप्टन रविंदर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी कंपनी मेरठ एयरस्ट्रिप पर हेलिकॉप्टर को मेंटिनेंस के लिए भेजती है। कंपनी का एक हेलिकॉप्टर मेरठ आया था। 10 मई 2024 को उसे हवाई पट्‌टी से एक मैकेनिक ने फोन कर बताया कि उनका हेलिकॉप्टर जो उस वक्त परतापुर हवाईपट्‌टी पर खड़ा था कुछ असामाजिक तत्व उसके पार्ट्स खोल रहे हैं। 

इसके बाद सूचना पर तुरंत पायलट रविंदर हवाईपट्‌टी पहुंचे तो देखा वहां कुछ लोग हैं जो हेलिकॉप्टर को खोल रहे हैं। जब उन लोगों को रोका तो उन लोगों ने हमला कर दिया। पायलट को डराया,धमकाया और कहा जो बिगाड़ना हो बिगाड़ लेना। जब पायलट ने उन्हें रोका तो वो लोग नही माने। इसके बाद परतापुर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और उन लोगों को लेकर चली गई। 

वहीं एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने पूरे मामले की जांच सीओ ब्रहमपुरी अंतरिक्ष जैन को दी है। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तरफ से एसएसपी के यहां शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच मुझे मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनाक्रम 10 मई का है पीड़ित ने अब शिकायत क्यों की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।