Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

UP: हेड कांस्टेबल ने शिक्षक को मारी गोली, विवाद के चलते उठाया कदम

Muzaffarnagar: यूपी में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में टकराव के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सीटी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि मृतक धर्मेंद्र कुमार वाराणसी से शिक्षा विभाग की उस टीम का हिस्सा थे, जो उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की कॉपियां एसडी इंटर कॉलेज में लेकर आई थी। ये वारदात रविवार रात की है।

किसी बात को लेकर धर्मेंद्र का हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश से विवाद हो गया, जिसके बाद प्रकाश ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कुमार को गोली मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।