Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

पंजाब के किसानों का शुक्रवार को दिल्ली मार्च, हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

पंजाब के किसान छह दिसंबर को दिल्ली तक मार्च निकालने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट और बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले इसी साल किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 13 फरवरी और 21 फरवरी को दिल्ली कूच की कोशिश की थी। लेकिन सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ही रोक दिया था।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान तब से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को हरियाणा में अंबाला जिला प्रशासन ने पंजाब के किसानों से उनके प्रस्तावित दिल्ली मार्च को रोकने और दिल्ली पुलिस से इजाजत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने को कहा है।

अंबाला प्रशासन ने जिले में पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाते हुए बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि 101 किसानों का 'जत्था' शंभू बॉर्डर से शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा।