Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

मेरठ: गुवाहाटी के वकील के साथ बर्बरता, दोस्तों ने भद्दा कमेंट करके पीटा और पेशाब भी पिलाया

मेरठ में गुवाहाटी से आए वकील पर उसके दोस्तों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। दोस्तों ने वकील को पहले शराब पिलाई, जमकर पीटा और यूरिन भी पिलाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहले थाना पुलिस मामले में पीड़ित को थानों पर भटकाती रही। लेकिन बाद में सीनियर अफसरों के दखल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित वकील की उम्र 30 साल है। मूल रूप से मेरठ निवासी है लेकिन इन दिनों गुवाहाटी में एक फर्म में काम करते हैं। इन दिनों वकील मेरठ सीसीएसयू में अपने डॉक्यूमेंट से जुड़े किसी काम से आया हुआ है। पीड़ित ने बताया कि मेरठ आने की जानकारी उसने अपने 3 दोस्तों को भी दी। तीनों दोस्तों ने रविवार को उससे नई-नई शादी की पार्टी मांगी। बताया कि पहले वो मेरठ कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। अब मेरठ आए यहां गंगानगर के एक होटल में रुके थे। 

जहां इसके बाद तीनों आरोपी युवक पीड़ित वकील को एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र में ले गए। जहां शराब पार्टी के दौरान उन लोगों ने कहा कि तेरी बीबी गजब है, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर देखी है, बहुत सुंदर है उसका नंबर दे दो, हम भी बात कर लेंगे। इसी बात पर पीड़ित वकील भड़क गया और कहासुनी होने लगी। पीड़ित का आरोप है कि ये युवक उसे बंधक बनाकर जबरन बाइक से सिखेड़ा बंबे के किनारे नलकूप पर ले गए। वहां तीनों ने अन्य दोस्तों को वीडियो कॉल किया। उसके बाद तीनों ने मिलकर अधिवक्ता को पूरी तरह नग्न कर दिया। वहां उसके नंगा करके बेल्ट, डंडों से बुरी तरह पीटा। उसने पानी मांगा तो पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया, विरोध किया तो नलकूप की हौज में मुंह डुबो दिया। किसी तरह पीड़ित पूरी तरह नग्न हालत में खेतों में करीब दो किलोमीटर दौड़कर हाईवे पर पहुंचा और लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।  इस दौरान दोनों युवकों ने अपने एक साथी को और बुला लिया। 
 
वही पीड़ित का आरोप है कि वो युवक उसके साथ एक घंटे तक बर्बरता करते रहे। जातिसूचक शब्द भी बोले। वीडियो कॉल पर दूसरे दोस्तों को दिखाते हुए कहा कि ये वकील है पुलिस में शिकायत कर देगा। तो एक युवक बोला कि जिंदा रहेगा तभी शिकायत करेगा। आरोपियों ने अधिवक्ता से मोबाइल और नगदी छीन ली। अधिवक्ता से कहा कि तू यहीं रुक, हम शराब लेकर आते हैं। उनके जाते ही अधिवक्ता ने वहां से दौड़ लगा दी। करीब दो किमी वे खेतों में भागते रहे। कुछ लोग मिले तो उन्हें सारी बात बताई। लोगों ने उन्हें तन ढंकने के लिए कपड़े दिए और पुलिस को सूचित किया। 

अधिवक्ता ने बताया कि रजपुरा चौकी से एसआई आए और कहा कि घटनास्थल इंचौली थाने का लगता है, वहीं जाकर शिकायत करो। सोमवार दोपहर पीड़ित इंचौली थाने पहुंचा और तहरीर दी। गंगानगर थाना पहुंचे तो वहां इंचौली का कहकर भगा दिया गया। 
 
इस घटना में गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी मुख्य आरोपी, गंगानगर एफ ब्लॉक निवासी दूसरा आरोपी, कसेरूबक्सर निवासी तीसरा आरोपी संलिप्त हैं। अधिवक्ता के अनुसार पिटाई के दौरान एक आरोपी ने कहा कि पुलिस के पास जाएगा तो भी दिक्कत नहीं है, मुआवजे का बहुत पैसा है। पुलिस को मैनेज कर लेंगे, तू कुछ नहीं कर पाएगा।

इस पूरे मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित वकील की ओर से 3 लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशाब पिलाने के आरोप की कोई पुष्टि नहीं है और न ही वकील ने तहरीर में इसकी जानकारी दी है फिर भी उसकी जांच की जा रही है।