मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारा के सेवादार पर अश्लील वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर डालने का गंभीर आरोप लगा है। जब स्थानीय लोगों ने उनसे इस वीडियो को लेकर पूछताछ की, तो आरोप है कि सेवादार पक्ष के लोगों ने कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों के साथ धक्का-मुक्की हुई और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
घटना से आक्रोशित होकर दर्जनों महिला और पुरुष थाने पर पहुंच गए और आरोपी सेवादार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है। जहां पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने सेवादार से अश्लील स्टेटस के बारे में बात करनी चाही, तो सेवादार ने न सिर्फ अपशब्द कहे, बल्कि लाठी-डंडों से हमला भी किया।
आपको बता दें मेरठ की लिसाली गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर गुरुद्वारा का है जहां आरोप है कि गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार जसपाल सिंह चावला ने अपने मोबाइल स्टेटस पर अश्लील वीडियो लगा रखी थी समाज के लोगों ने वीडियो देखी तो सभी लोग एकत्रित होकर गुरुद्वारा में शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां सेवादार पक्ष के लोग भी मौजूद थे और उन्होंने विरोध कर रहे लोगों पर लाठी डंडों और कृपाण से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हो गए इसके बाद लोग एकत्रित होकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और हमलावर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की किसी तरीके से पुलिस ने इनको समझाया और मामले को शांत कराया पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया वहीं मुख्य सेवादार के पक्ष के लोगों का कहना है कि किसी के द्वारा यह वीडियो भेजी गई थी जो सेवादार डिलीट कर रहे थे और वह गलती से स्टेटस पर लग गई।
इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट में प्रहलाद नगर पड़ता है यहां पर एक गुरुद्वारे में सेवादार हैं उनके द्वारा एक व्हाट्सएप स्टेटस लगाया गया था । किसी महिला को लेकर। इसको लेकर दो पक्षों में कहा सुनिए मारपीट हुई है। इस पूरे मामले का पुलिस के द्वारा संज्ञान लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।