Breaking News

ईरान और कतर के विदेश मंत्रियों ने इस्लामाबाद में US संग हुई वार्ता पर बातचीत की     |   बंगाल SIR सूचियों से नामों को हटाए जाने के खिलाफ 34.35 लाख अपीलें दायर की गईं     |   हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजरायल के कर्मिएल शहर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे     |   लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |  

ग्रेटर नोएडा: प्रॉपर्टी विवाद में डीडीए के रिटायर इंजीनियर की हत्या

प्रॉपर्टी विवाद में जेवर के खाजपुर गांव में शनिवार रात दिल्ली विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की हत्या कर दी गई। गांव निवासी नरेंद्र सिंह (66) सेवानिवृत्त होने के बाद परिजनों के साथ फरीदाबाद में रहते थे। बुधवार को नरेंद्र खेतों में फसल की देखभाल के लिए खाजपुर आए थे। उनके बेटे विश्वेंद्र अत्री ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बेटे विश्वेंद्र अत्री ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे नरेंद्र अपने घर में थे। आरोप है कि लाठी डंडे से लैस गांव के पांच लोग घर पहुंचे। आरोपियों ने नरेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग पर रात में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने फरीदाबाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

वारदात से जुड़ा वीडियो वायरल 
घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। जिसमें रात के वक्त कुछ लोग घर के बाहर गाली गलौज करते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में मारपीट का शोर सुनाई दे रहा है। वहीं नरेंद्र आरोपियों को घर से बाहर जाने और सुबह बात करने की बात कहते दिख रहे हैं। शुरुआत में पुलिस हार्ट अटैक से मौत का दावा कर रही थी। हालांकि बाद में वह दावे से पीछे हट गई। मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।