Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मेरठ में बीच सड़क पर युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ में शोहदे ने बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोहदा छेड़छाड़ करते समय सीसीटीवी में क़ैद हो गया। युवती ने एक महिला के साथ बुर्के में जा रही थी। तभी बेखौफ मनचला युवती के पास पहुंचा और सरेआम छेड़छाड़ कर फरार हो गया। मनचले द्वारा सरेआम छेड़छाड़ की घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शोहदा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।

आपको बता दे थाना कोतवाली क्षेत्र के भटवाड़े की है। मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला भातवाड़ा में एक मनचला बीच सड़क पर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। छेड़छाड़ की घटना निकट लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है। मनचले की हरकत सीसीटीवी में कैद मनचले के हौसले इतने बुलंद है कि उसे युवती के साथ चल रही महिला और आसपास मौजूद लोगों का भी नजर नहीं आ रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अभियान की बीच सड़क पर खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। 

वही इस पूरे मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है, पुलिस टीम वीडियो के आधार पर युवक को तलाश कर रही है।