Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचर गिरफ्तार

थाना मुहम्मदाबाद व थाना बड़ेसर की पुलिस टीम ने बुधवार को शातिर वांछित चैन स्नैचर को मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व दो खोखा कारतूस तथा छीनी गई सोने की गले की जंजीर व बाइक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय सिंह उर्फ भोलू पुत्र स्व श्रीनाथ सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी सिकंदरपुर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर के रूप में की गई है। उस पर आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण हेतु विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी द्वारा मय फोर्स अलावलपुर चट्टी पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक पल्सर मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए और लाल गमछा बांधे हुए आता दिखा तो पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए तेजी से मुहम्दाबाद की तरफ भागने लगा। इस पर थानाध्यक्ष बडेसर ने उसका पीछा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यह सूचना प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद को मिली जो पहले से ही यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास वाहन चेकिंग में थे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र द्वारा हाटा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध वाहन चालक की घेराबंदी की गई। वहां पहुंचकर, खुद को पुलिस से घिरा देखकर वह मोटरसाइकिल को रास्ते पर गिराकर झाड़ियो की तरफ भागकर पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायर करने लगा। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायर की जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद भेजा गया। 

पूछताछ में बदमाश द्वारा बताया गया कि मैं व मेरे साथी बहादुर चौधरी पुत्र शोधन चौधरी ग्राम ददरीघाट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने सारनाथ जनपद वाराणसी में तीन जगह चैन स्नेचिंग की है और वहां से मुकदमें में हम दोनों वांछित हैं। पकड़े जाने के डर से मैं भागा और बचने के लिए आप लोगों पर फायर करने लगा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद शैलेश कुमार मिश्र मय टीम व थानाध्यक्ष बडेसर राजीव त्रिपाठी मय टीम शामिल रहे।